Kulhad Making Business Plan: मिट्टी से बनाये कुल्हड़ और कमाए हर महीने लाखों रूपये, देखे क्या है पूरा बिज़नेस प्लान

Table of Contents

Kulhad Making Business Plan: नमस्कार दोस्तो अगर आप भी कोई नई बिजनेस करने का प्लान बना रहे है तो आज का लेख आपके लिए मदतगार् हो सकता है आज जिस बिजनेस की हम बात करने वाले है वो Kulhad Making Business के बारे मे है प्राचीन काल से हमने अपने आस- पास के लोगो को मिट्टी के बर्तन का उपयोग करते देखा है लेकिन आज की नई टेक्नोलॉजी ने हम सभी को प्लास्टिक स्टील और कांच के बर्तनों का उपयोग करने पर मजबूर कर दिया हैं। 

 

लेकिन आज भी भारत के कुछ हिशो मे मिट्टी के बर्तन का महत्व कम नहीं हुआ है। उदाहरण के तौर पे देखे तो आज भी ज्यादातर लोग चाय, लस्सी कुल्हड़ मे ही पीना पसंद करते हैं।

Kulhad Making Business को करके आप हर महीने का ₹50000 से लेकर लाख रुपए तक की कमाई आसानी से कर पाएंगे। 

 

आज के इस आर्टिकल में हम ये जानेंगे वाले है कि Kulhad Making Business kaise शुरू करे, और इसकी मार्केट में क्या मांग है, इसके कितनी लागत लगाकर आप कितनी कमाई कर सकते है।

कैसे शुरू करते हैं Kulhad Making Business

सबसे पहले इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ Kulhad Making उपकरणों की जरूरत होती है साथ ही आपके पास थोड़े पैसे इन्वेस्टमेंट के लिए भी होना जरूरी है। इसके साथ ही आपको कुल्हड़ बनाने के लिए मिट्टी और लकड़ियों की जरूरत होगी क्योंकि यह डिस्पोजेबल की तरह होता हैं एक बार उपयोग करने के बाद आप इसे दोबारा उपयोग नहीं कर सकते है इसलिए उनकी डिमांड कभी कम नहीं होती है।

मार्केट में कुल्हड़ की मांग

जब भी कभी आप घर से बाहर कहीं घूमने जाते हैं तो पीने वाली ज्यादातर चीज आपको प्लास्टिक से बने डिस्पोजल ग्लास में दी जाती है। इस ग्लास का आप एक बार प्रयोग करते हैं और फिर इसे फेंक देते हैं। वो प्लास्टिक जमीन में बहुत ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं और वो कभी नष्ट भी नहीं होते हैं और हमारे वातावरण को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुँचते है, इसी वजह से आज बहुत से लोग कुल्हड़ और मिट्टी से बने हुए बर्तनों की तरफ अट्रैक्ट हो रहे हैं।

 

गल से फ्री में सीखें ये काम और गूगल से ही घर बैठें हर महीनें कमाएं 2 लाख रूपए

ऐसा देखा गया है की सरकार भी प्लास्टिक से बने हुए उत्पादों को ज्यादा बढ़ावा नहीं देती है और इन पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है की Kulhad Making Business मे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है क्युकी कुल्हड़ की मांगा बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

Kulhad Making Business के लिए कच्चा माल

अगर बात Kulhad Making Business के लिए उपयोग किये जाने वाले कचे माल की करे तो कुल्हड़ बनाने के लिए बहुत ही अच्छी क्वालिटी की मिट्टी का उपयोग किया जाता है जो नदी और तालाबों के किनारे से प्राप्त की जाती है। 

इसके अलावा आपके पास कुल्हड़ बनाने का सांचा होना जरूरी है जो अलग-अलग आकार के आते हैं। और ये बाजार में आपको आसानी से मिल जाते है. इसके बाद आपको एक भट्टी की जरूरत होती है जहां पर आप कुल्हड़ बनाने के बाद इन्हें पकाएंगे।

कुल्हड़ बनाने की मशीन

आज बाजार में कई प्रकार की ऐसी मशीन उपलब्ध है जो कुल्हड़ बनाने का काम बहुत ही आसान बना देती है। आप अलग-अलग प्रकार की कैपेसिटी वाली कुल्हड़ बनाने की मशीन खरीद सकते हैं। और अपने Kulhad Making Business को शुरू कर सकते है.

सरकार कैसे करेगी Kulhad Making Business में मदद

जैसा की हमने पहले देखा की आज सरकार प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रही है ताकि प्रदूषण ज्यादा न हो, और उनके स्थान पर कुल्हड़ का उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यही वजह है कि सरकार ने कुंभार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कुल्हड़ बनाने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक चौक फ्री में प्रदान कर रही है ऐसे मे अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको बहुत ज्यादा फायदा हो सकती है।

हमारे व्हाट्सअप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें –

WhatsApp Group (Join Now)

Join Now

Telegram Group (Join Now)

Join Now

कुल्हड़ बनाने के लिए सही एक स्थान का चयन करना बहूत जरूरी है क्युकी कुल्हड़ का बिजनेस करने के लिए आपको बहुत ज्यादा जगह की जरूरत होती है. क्युकी जैसा की हम जानते है की कुल्हड़ बनाने के बाद उसे धूप में सुखाना पड़ता है। और इसके लिए उन्हे पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी की भी जरूरत होती है उसके बाद इन्हें भट्टी मे पकाना होता है। और इसके बाद स्टोरेज करने के लिए पर्याप्त स्थान की जरूरत होती है।

कुल्हड़ कैसे बनता है

अब सवाल ये है की कुल्हड़ कैसे बनता है तो आपको बता दे की अगर आप कुल्हड़ बनाने की मशीन का उपयोग करते हैं तो यह बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है लेकिन अगर आप पारंपरिक विधि से इसका निर्माण करते हैं तो आपको सबसे पहले बड़ी कांटे की तरह किसी मिट्टी को लेना है। अगर आपके पास पिसी हुई मिट्टी नहीं है तो सबसे पहले आपको इसे पीस लेना होता है।इसके बाद पीसी हुई मिट्टी को पानी के साथ मिक्स करके आटे की तरह गोंद लेना होता है फिर इस मिट्टी के पेस्ट को आपको कुल्हड़ बनाने की सांचे में भर देना होता है। सांचे के अंदर आपका कुल्हड़ न चिपके इसके लिए तेल या पाउडर का उपयोग किया जाता है। उसके बाद मिट्टी के कुल्हड़ को धूप में सुखा देना होता है। उसके बाद आप उसे भट्टी के अंदर पकाते हैं जिससे बाद उसका रंग बदल जाता है और फिर आप इसे बाजार मे बेच सकते है।

Kulhad Making Business में लागत

शुरुआत में जब आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो आपको ₹20000 से लेकर ₹30000 तक की लागत आ सकती है। क्योंकि रॉ मटेरियल के रूप में हमें सिर्फ मिट्टी की जरूरत होती है जो बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

Kulhad Making Business से कितनी कमाई होती है

जब एक बार आपका यह बिजनेस चलने लगेगा तो आप अपने एरिया को बड़ा सकते है। और फिर आपकी कमाई आराम से ₹50000 महीना तक पहुँच सकती है। अगर आप इस बिजनेस को पूरे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर करते हैं तो आपकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Leave a comment